गर्मियों का मौसम आने वाला है ऐसे में लोगो की बिजली बिल को लेकर टेंशन अभी से बढ़ गई है लेकिन ऐसे समय में Moseta का नया 1.5 टन Solar AC Combo एक शानदार समाधान बनकर उभरा है। यह AC उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो बिना ग्रिड बिजली पर निर्भर हुए पूरे दिन और रात ठंडी हवा का आनंद लेना चाहते हैं। Moseta का यह सोलर AC दिन में सोलर पैनलों से और रात में बैटरी पावर से चलता है जिससे बिजली कटौती का कोई असर नहीं पड़ता और बिजली बिल की भी छुट्टी हो जाती है। यही कारण है कि यह AC ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

बिना बिजली के भी दिन-रात ठंडी हवा
Moseta के इस सोलर AC की सबसे बड़ी खासियत है कि यह पूरी तरह से बिना ग्रिड पावर के काम करता है। दिन के समय, यह सीधे दो 550W के सोलर पैनलों से चलाया जाता है जो धूप से ऊर्जा लेकर AC को पावर देते हैं। वहीं रात होते ही यह सिस्टम अपने आप इन्वर्टर-पावर्ड बैटरी सेटअप पर शिफ्ट हो जाता है जिसमें दो 150Ah की लीड एसिड बैटरियां और एक 2000VA का वॉल माउंट इन्वर्टर शामिल हैं।
इस स्मार्ट तकनीक की मदद से आप पूरे 24 घंटे कूलिंग का आनंद ले सकते हैं, चाहे बिजली हो या नहीं। इस सोलर सिस्टम को खासतौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह सामान्य बिजली से चलने वाले AC की तरह ही परफॉर्म करे लेकिन बिजली खर्च नहीं आये।
शानदार परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स
Moseta का यह AC सिर्फ बिजली की बचत नहीं करता बल्कि परफॉर्मेंस में भी किसी से कम नहीं है। इसमें 5.3 kW की दमदार कूलिंग कैपेसिटी दी गई है जो भारत की तेज़ गर्मियों के लिए बिलकुल परफेक्ट है। इसकी Turbo Cooling Mode फीचर से तुरंत ठंडक मिलती है वहीं 7-in-1 Convertible Mode से आप अपने हिसाब से पावर और कूलिंग को कंट्रोल कर सकते हैं जिससे और भी अधिक एनर्जी सेविंग होती है।
यह AC 15°C से लेकर 52°C तक के तापमान में भी आसानी से काम करता है यानी चाहे बाहर जितनी भी गर्मी हो आपके कमरे में ठंडक बनी रहेगी। इसका डिजिटल इन्वर्टर तकनीक कम पावर में ज्यादा परफॉर्मेंस देता है जिससे ऊर्जा की खपत और भी कम हो जाती है।
हेल्दी एयर और लो मेंटेनेंस डिजाइन
Moseta ने इस AC को सिर्फ कूलिंग ही नहीं बल्कि हेल्दी एयर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। इसमें Anti-Dust और Bacterial Filter लगे हैं जो हवा को साफ और सांस लेने लायक बनाते हैं। इसके साथ ही इसमें इस्तेमाल किया गया R32 रेफ्रिजरेंट गैस पर्यावरण के लिए नुकसानदायक नहीं है और इससे बिजली की खपत भी कम होती है।
इसमें लगे Coated Copper Tubes और 3-स्टेप ऑटो क्लीनिंग सिस्टम की मदद से मेंटेनेंस की जरूरत बहुत कम पड़ती है। साथ ही कंपनी इस AC के कंप्रेसर पर 10 साल की लंबी वारंटी भी देती है जिससे यह एक भरोसेमंद लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट बन जाता है।
कीमत के साथ आज़ादी और बचत दोनों
Moseta के इस 1.5 टन सोलर AC कॉम्बो की कीमत ₹1,20,000 है, जिसमें आपको एक बैटरी-डायरेक्ट सोलर AC (1XBDS मॉडल), 2 सोलर पैनल (550W), 2 बैटरियां (150Ah) और एक 2000VA इन्वर्टर मिलता है। शुरुआत में यह कीमत ज्यादा लग सकती है लेकिन जब आप इसमें लगने वाले बिजली खर्च की बचत को जोड़ते हैं तो यह निवेश खुद-ब-खुद वाजिब लगने लगता है। खासकर उन इलाकों के लिए जहां बिजली की सप्लाई अस्थिर रहती है या बिजली का बिल बहुत आता है। यह सोलर AC एक परफेक्ट समाधान है।
यह भी पढ़े – 👉 सिर्फ 25 हजार में बिजली की टेंशन खत्म! Luminous 1000W सोलर सिस्टम की ताकत और Subsidy डिटेल्स



