आजकल बिजली की बढ़ती कीमतें और बार-बार होने वाले पावर कट्स हर घर की आम समस्या बन चुकी हैं। ऐसे में अगर कोई ऐसा सिस्टम मिल जाए जो दिन में सूरज की रौशनी और रात में हवा से बिजली बना सके, तो सोचिए कितना फायदेमंद होगा। अब यह सपना हकीकत बन चुका है, क्योंकि अब उपलब्ध है Hybrid Solar-Wind System, जिसमें आपको 1kW का सोलर पैनल और 500W की वर्टिकल विंड टर्बाइन मिलती है। इस सिस्टम की मदद से आप न सिर्फ बिजली के बिल से छुटकारा पा सकते हैं बल्कि अपने घर को 24×7 पावर सप्लाई दे सकते हैं। खास बात यह है कि सरकार की PM Suryaghar Yojana के तहत इस सिस्टम पर ₹30,000 तक की सब्सिडी भी मिल रही है, जिससे इसकी कीमत काफी हद तक कम हो जाती है।

500W Vertical Wind Turbine: कम हवा में भी दमदार परफॉर्मेंस
इस हाइब्रिड सिस्टम की जान है 500 वाट की वर्टिकल विंड टर्बाइन, जो पूरी तरह से देश में बनी है और नई तकनीक से लैस है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि यह केवल 1.8 मीटर प्रति सेकंड की हल्की हवा में भी बिजली बनाना शुरू कर देती है। आमतौर पर कई टर्बाइनों को तेज हवा की जरूरत होती है, लेकिन यह टर्बाइन हल्की हवा में भी असरदार है। इसकी एल्युमिनियम ब्लेड्स पाउडर कोटिंग के साथ आती हैं जो इसे जंग से बचाती हैं और लंबे समय तक टिकाऊ बनाती हैं। इस टर्बाइन का साइज कॉम्पैक्ट है, वजन केवल 17 किलो है और इसे किसी भी घर की छत पर आसानी से लगाया जा सकता है। इसकी आवाज भी बहुत कम होती है (लगभग 45 dB), जिससे शांति बनी रहती है।
1KW सोलर सिस्टम के साथ बैटरी और इन्वर्टर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
Hybrid सिस्टम में सिर्फ विंड टर्बाइन ही नहीं, बल्कि 1 किलोवॉट का सोलर पैनल सिस्टम भी शामिल है जिसमें Luminous के 330Wp के 3 पैनल होते हैं। इसके साथ 1kVA का इन्वर्टर और दो 200Ah की बैटरियाँ भी मिलती हैं, जो दिन में चार्ज होकर रातभर बिजली सप्लाई देती हैं। इस पूरी सिस्टम की वारंटी 2 साल की होती है, जिससे ग्राहक को भरोसा और सुरक्षा दोनों मिलते हैं। यह सेटअप आम घरेलू जरूरतें जैसे पंखा, कूलर, बल्ब, टीवी, लैपटॉप, मोबाइल चार्जिंग और फ्रिज तक को सपोर्ट करता है। यदि किसी क्षेत्र में हवा तेज हो या सूरज कम निकलता हो, तो यह हाइब्रिड सिस्टम बिजली की कमी को पूरी तरह से खत्म कर सकता है।
कीमत और सब्सिडी
इस Hybrid Solar-Wind System की कुल कीमत ₹1,50,000 है, जिसमें सोलर पैनल, विंड टर्बाइन, इन्वर्टर, बैटरी और कंट्रोलर सभी शामिल हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि अगर आप इसे PM Suryaghar Yojana के तहत लगवाते हैं तो आपको ₹30,000 तक की सब्सिडी मिलती है। यानी नेट कीमत करीब ₹1,20,000 तक हो जाती है। हालाँकि यह सब्सिडी केवल 1kw सोलर सिस्टम पर ही मिलती है. एक बार यह सिस्टम लगाने के बाद यह आपको 10-15 साल तक बिना किसी बड़ी लागत के लगातार बिजली देता है। इससे न सिर्फ बिजली के बिल से राहत मिलती है, बल्कि बिजली जाने की चिंता भी नहीं रहती। लंबे समय में देखें तो यह इन्वेस्टमेंट बहुत ही फायदेमंद और लागत बचाने वाला है।
यह भी पढ़े – 👉 Jio ने लांच किया दमदार Spark Micro Inverter, अब ग्रिड से सप्लाई जाने पर भी सोलर पैनल बनायेंगे बिजली!



