अगर आप बार-बार बैटरी में पानी डालने, टर्मिनल साफ करने और कम बैकअप की समस्या से परेशान हो चुके हैं, तो अब आपके लिए बड़ी राहत की खबर है। भारत की जानी-मानी पावर बैकअप कंपनी Eastman ने अपना नया होम यूपीएस Lithium Inverter-battery Combo लॉन्च कर दिया है, जो पारंपरिक लैड-एसिड बैटरी की तुलना में ज्यादा बैकअप, कम मेंटेनेंस और लंबी लाइफ देने का दावा करता है।

आज के समय में बिजली कटौती कई शहरों और कस्बों में आम समस्या है, ऐसे में भरोसेमंद पावर बैकअप सिस्टम हर घर की जरूरत बन चुका है। लैड-एसिड बैटरियों में सबसे बड़ी दिक्कत यह होती है कि इन्हें नियमित मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है और हैवी लोड पर इनका बैकअप तेजी से गिरता है। इसके उलट Lithium बैटरियां हाई करंट पर भी स्थिर प्रदर्शन देती हैं और बार-बार पानी डालने की कोई जरूरत नहीं होती है।
850VA Lithium Combo: छोटे घरों के लिए परफेक्ट विकल्प
Eastman का 850VA इन्वर्टर + 100Ah Lithium बैटरी कॉम्बो उन परिवारों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिन्हें मध्यम लोड पर अच्छा बैकअप चाहिए। यदि आप लगभग 500 वाट का लोड करीब 2 घंटे तक चलाना चाहते हैं या 200 वाट का लोड लगभग 5 घंटे तक चलाना चाहते हैं, तो यह कॉम्बो आपके लिए सही रहेगा। इस इन्वर्टर पर आप आराम से 500 से 600 वाट तक का लोड चला सकते हैं।
कंपनी के अनुसार, 100Ah की यह Lithium बैटरी लगभग 150Ah की लैड-एसिड बैटरी के बराबर बैकअप देती है और हैवी लोड पर तो इससे भी बेहतर प्रदर्शन करती है। इस कॉम्बो की कीमत लगभग ₹23,000 रखी गई है, जो Lithium टेक्नोलॉजी के हिसाब से काफी किफायती मानी जा सकती है। यदि आपको ज्यादा बैकअप चाहिए, तो 850VA इन्वर्टर के साथ 150Ah Lithium बैटरी का विकल्प भी उपलब्ध है, जिस पर 500 वाट का लोड लगभग 3 घंटे तक चलाया जा सकता है। इस बड़े कॉम्बो की कीमत करीब ₹31,000 बताई जा रही है।
1200VA Lithium Combo: ज्यादा लोड और तगड़ा बैकअप
अगर आपके घर में ज्यादा लोड है और आप 700 से 800 वाट तक का उपयोग करना चाहते हैं, तो 1200VA इन्वर्टर + 150Ah Lithium बैटरी कॉम्बो बेहतर रहेगा। इस सेटअप पर लगभग 700 वाट का लोड करीब 2 घंटे तक चलाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि 150Ah की Lithium बैटरी लगभग 250Ah की लैड-एसिड बैटरी के बराबर बैकअप देने में सक्षम है, खासकर तब जब लोड ज्यादा हो।
इस कॉम्बो की कीमत लगभग ₹33,000 है। वहीं, यदि आप 1200VA इन्वर्टर के साथ 100Ah Lithium बैटरी लेते हैं, तो लगभग 700 वाट का लोड करीब डेढ़ घंटे तक चलाया जा सकता है और इसकी कीमत करीब ₹27,000 है। कीमत और परफॉर्मेंस को देखते हुए यह कॉम्बो उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो बार-बार बैटरी बदलने से बचना चाहते हैं और लंबे समय तक स्थिर बैकअप चाहते हैं।
3 गुना लंबी लाइफ और 10 साल तक का भरोसा
Lithium बैटरी की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी लाइफ है। जहां लैड-एसिड बैटरी आमतौर पर 2 से 3 साल में बदलनी पड़ती है, वहीं Lithium बैटरी 8 से 10 साल तक आराम से चल सकती है। यह बैटरी हाई करंट से तेजी से चार्ज और डिस्चार्ज हो सकती है, जिससे बिजली आने पर यह जल्दी चार्ज हो जाती है और कटौती के समय ज्यादा भरोसेमंद बैकअप देती है। मेंटेनेंस फ्री डिजाइन के कारण आपको न तो पानी डालने की चिंता रहती है और न ही बार-बार सर्विस की जरूरत पड़ती है। एक सामान्य घर में लाइट, पंखा, कूलर और जरूरत पड़ने पर छोटा एसी भी इस सिस्टम पर चलाया जा सकता है, बशर्ते लोड इन्वर्टर क्षमता के भीतर हो।
यह भी पढ़े – 👉 2kW Solar System पर AC चलेगा या नहीं? जानिए 2026 में कितना खर्चा आएगा और कितनी Subsidy मिलेगी