आज के समय में अगर आप अपने घर, ऑफिस या शॉप में 6–7 एयर कंडीशनर एक साथ चलाना चाहते हैं और साथ ही बिजली का बिल भी कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए Deye कंपनी का 12 किलोवाट का हाइब्रिड सोलर सिस्टम एक दमदार विकल्प बन सकता है। यह सिस्टम खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें हैवी लोड संभालने वाला सॉल्यूशन चाहिए। इस कॉम्बो में आपको 12KW का थ्री फेज हाइब्रिड इनवर्टर और हाई-कैपेसिटी लिथियम बैटरी मिलती है, जो मिलकर फैक्ट्री जैसा पावर बैकअप देने की क्षमता रखते हैं।

इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप लगभग 10 से 12 किलोवाट तक का लोड सिर्फ बैटरी के सहारे भी चला सकते हैं। इसका मतलब यह है कि अगर ग्रिड बंद हो जाए और सोलर पैनल भी उस समय पर्याप्त पावर न दे रहे हों, तब भी आपका हैवी लोड बिना रुकावट चलता रहेगा। यही वजह है कि यह सिस्टम बड़े घरों, क्लीनिक, कोचिंग सेंटर, छोटे कारखानों और कमर्शियल शॉप्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।
12KW थ्री फेज हाइब्रिड इनवर्टर की ताकत और फीचर्स
यह 12 किलोवाट का थ्री फेज हाइब्रिड इनवर्टर ग्रिड-टाई और ऑफ-ग्रिड दोनों मोड में काम कर सकता है। इसका मतलब यह है कि आप इसे बिजली विभाग की सप्लाई के साथ भी चला सकते हैं और बिना ग्रिड के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस इनवर्टर पर आप 24 किलोवाट तक के सोलर पैनल कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे दिन के समय आपका पूरा लोड सोलर से चल सकता है और बैटरी भी चार्ज होती रहेगी।
इनवर्टर के साथ कई जरूरी एक्सेसरी फ्री में मिलती हैं, जैसे यूजर मैनुअल, तीन CT (क्योंकि यह थ्री फेज है), MC4 कनेक्टर सेट, टेम्परेचर सेंसर, डेटा लॉगर स्टिक और इंस्टॉलेशन के लिए फास्टनर। इसमें टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिससे आप सभी सेटिंग्स और लाइव डेटा आसानी से देख सकते हैं।
नीचे दी गई टेबल में इसके मुख्य टेक्निकल स्पेसिफिकेशन समझ सकते हैं:
| फीचर | स्पेसिफिकेशन |
| इनवर्टर क्षमता | 12KW |
| फेज | थ्री फेज |
| मैक्स सोलर इनपुट | 24KW |
| सिस्टम वोल्टेज | 48V |
| बैटरी टाइप | लिथियम (51.2V, 230Ah रिकमेंडेड) |
| पैरेलल सपोर्ट | 10 इनवर्टर तक |
| बैटरी पैरेलल | 32 बैटरी तक |
इस इनवर्टर में बड़ी हीट सिंक और कूलिंग फैन दिए गए हैं, जिससे यह लंबे समय तक हैवी लोड पर भी ओवरहीट नहीं होता। इसके अलावा इसमें स्मार्ट आउटपुट और माइक्रो इनवर्टर कनेक्शन की सुविधा भी दी गई है।
51.2V 230Ah लिथियम बैटरी क्यों है जरूरी?
अगर आप 10–11 किलोवाट तक का लोड सिर्फ बैटरी पर चलाना चाहते हैं, तो साधारण लेड-एसिड बैटरी इस काम के लिए सही नहीं है। चार लेड-एसिड बैटरी पर इतना भारी लोड डालने से बैटरी जल्दी खराब हो सकती है और बैकअप भी पूरा नहीं मिलेगा।
इस सिस्टम के लिए 51.2 वोल्ट और 230Ah की लिथियम बैटरी को ही रिकमेंड किया जाता है, क्योंकि यह हाई चार्जिंग और डिस्चार्जिंग करंट को सपोर्ट करती है। यह बैटरी लगभग 230 एम्पियर तक का करंट संभाल सकती है, जिससे 10–11 किलोवाट का लोड भी स्मूथली चलाया जा सकता है।
अगर आप तुलना करें पारंपरिक सिस्टम से, तो वहां आपको कम से कम 15KVA का इनवर्टर और 15–20 लेड-एसिड बैटरियां लगानी पड़ेंगी, तब जाकर इस सिस्टम जितना बैकअप मिलेगा। इसके मुकाबले यह लिथियम कॉम्बो ज्यादा कॉम्पैक्ट, सुरक्षित और लॉन्ग-लाइफ है।
रियल लोड टेस्ट और बैकअप की असली क्षमता
जब इस सिस्टम को सिर्फ बैटरी पर टेस्ट किया गया, तब 2KW से शुरू करके धीरे-धीरे लोड बढ़ाया गया। हीटर और इमर्शन रॉड जैसे हैवी लोड जोड़ने पर यह 3KW, 5KW, 8KW और आखिर में 10.5KW तक पहुंच गया। खास बात यह रही कि यह पूरा लोड सिर्फ बैटरी के सहारे चल रहा था, क्योंकि उस समय न तो ग्रिड कनेक्ट था और न ही सोलर इनपुट।
अगर आपके पांच एसी लगभग 5 किलोवाट का लोड ले रहे हैं, तो एक 230Ah लिथियम बैटरी उन्हें करीब 2 घंटे तक चला सकती है। अगर आपको 4 घंटे बैकअप चाहिए, तो दो बैटरी पैरेलल कर सकते हैं। इसी तरह आप 32 बैटरी तक पैरेलल जोड़कर बहुत बड़ा बैकअप सिस्टम बना सकते हैं।
इनवर्टर को भी आप पैरेलल कनेक्ट कर सकते हैं। अगर आप दो 12KW इनवर्टर पैरेलल करते हैं, तो आपकी कुल क्षमता 24KW हो जाती है। इसी तरह 10 इनवर्टर तक जोड़कर 120KW का बड़ा सेटअप भी तैयार किया जा सकता है, जो किसी छोटे इंडस्ट्रियल यूनिट के लिए पर्याप्त है। आप इस कॉम्बो set के कीमत की जानकारी Deye की ऑफिसियल वेबसाइट से ले सकते है और ऑनलाइन खरीद भी सकते है.
यह भी पढ़े – 👉 2kW Solar System पर AC चलेगा या नहीं? जानिए 2026 में कितना खर्चा आएगा और कितनी Subsidy मिलेगी