2kW सोलर लगवाकर 25 साल में कमाओ ₹11 लाख! सब्सिडी, EMI और सारी डिटेल्स यहाँ जाने 

आजकल बिजली के बिल ने आम आदमी का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। लेकिन अब इसका स्मार्ट सोल्यूशन 2kW का सोलर सिस्टम है। अगर आप इस सोलर सिस्टम को अपनी छत पर लगवाते हैं तो न केवल हर महीने की सेविंग शुरू हो जाएगी, बल्कि अगले 25 सालों में आप कुल ₹11 लाख तक कमा सकते हैं। चलिए इस आर्टिकल में सब्सिडी से लेकर ईएमआई तक हर जरूरी जानकारी जानते है।

2kw solar system with EMI

2kW सोलर कितनी बिजली बनाएगा और किनके लिए है बेस्ट?

2kW का सोलर सिस्टम साल में औसतन 2800 से 2900 यूनिट बिजली बना सकता है, बशर्ते कि वो अच्छी धूप वाली जगह पर सही मेंटेनेंस के साथ इंस्टॉल किया गया हो। यह सिस्टम छोटे परिवारों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है खासकर दो से तीन लोगों के घरों में जहां बिजली की खपत मध्यम स्तर की होती है। इस पर आप आराम से 2-3 पंखे, 2-3 बल्ब, एक फ्रिज, टीवी, माइक्रोवेव, मिक्सर और इंडक्शन जैसे किचन अप्लायंसेस चला सकते हैं।

हालांकि इस सिस्टम पर AC चलाना तकनीकी रूप से संभव जरूर है, लेकिन व्यावहारिक रूप से यह सही विकल्प नहीं माना जाता है, क्योंकि AC बहुत ज्यादा बिजली खपत करता है और इससे बाकी अप्लायंसेस को चलाना मुश्किल हो सकता है। हालाँकि आप 1 टन का AC चला सकते है। 

सब्सिडी से कितना सस्ता पड़ेगा 2kW सोलर सिस्टम?

भारत सरकार की पीएम सूर्यघर योजना के तहत अगर आप 2 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाते हैं, तो आपको 60% तक की सेंट्रल सब्सिडी मिल सकती है। ये सब्सिडी सीधे आपके बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है और लगभग 30 दिनों के अंदर मिल जाती है। अगर आप यूपी, दिल्ली, राजस्थान जैसे राज्यों में रहते हैं, तो आपको स्टेट सब्सिडी का भी फायदा मिलेगा।

यूपी में 2kW पर ₹30,000, राजस्थान में  ₹17,000 और दिल्ली में ₹20,000 तक की अतिरिक्त सब्सिडी मिल सकती है। यानी सब्सिडी के बाद आपका कुल खर्च ₹80,000 से ₹90,000 तक रह सकता है जो कि बिना सब्सिडी ₹1.5 लाख से ₹1.8 लाख तक होता है। ध्यान रहे सब्सिडी पाने के लिए आपको DCR (Domestic Content Requirement) वाले पैनल्स लगाने होंगे, यानी जिनके सोलर सेल्स भी भारत में ही बने हों।

25 साल में कितनी सेविंग होगी और कैसे?

अगर आप नागपुर जैसे शहर में रहते हैं तो 2kW का सोलर सिस्टम आपको 25 सालों में ₹11 लाख से भी ज्यादा की सेविंग दे सकता है। वहीं अहमदाबाद में यह सेविंग ₹8.24 लाख, भोपाल में ₹7.42 लाख, हैदराबाद में ₹6.16 लाख, लखनऊ में ₹5.85 लाख और दिल्ली में लगभग ₹4.75 लाख के आसपास होती है।

ये सेविंग्स बिजली के टैरिफ पर भी निर्भर करती हैं जहां रेट ज्यादा होता है, वहां सोलर से फायदा भी ज्यादा होता है। इसके अलावा पर्यावरण को भी आप मदद करते हैं क्योंकि 2kW सोलर सिस्टम लगाना ऐसा है जैसे आप 25 साल में 69 पेड़ लगा रहे हों। और सबसे बड़ी बात, 3 से 5 साल में आपका इन्वेस्टमेंट पूरी तरह रिकवर हो जाता है उसके बाद बिजली बिल्कुल मुफ्त मिलती है!

लोन और EMI ऑप्शंस क्या हैं?

अगर आपके पास अभी पूरा बजट नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं है। 2kW सोलर सिस्टम को फाइनेंस करने के लिए चार मुख्य ऑप्शन हैं। पहला है पर्सनल लोन इसमें आपको पैसे जल्दी मिल जाते हैं लेकिन ब्याज दर 15–17% हो सकती है। दूसरा ऑप्शन है होम लोन टॉपअप – अगर आपने पहले से होम लोन ले रखा है तो उसमें थोड़ा और जोड़कर सोलर के लिए फंड ले सकते हैं। इसमें ब्याज दर 10–12% होती है लेकिन प्रोसेस थोड़ा धीरे होता है।

तीसरा विकल्प है NBFC लोन – ये नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां जल्दी लोन अप्रूव कर देती हैं और रीपेमेंट टेन्योर भी फ्लेक्सिबल होता है। चौथा और सबसे किफायती ऑप्शन है PSU बैंक लोन – इसमें ब्याज सिर्फ 7–10% होता है, लेकिन अप्रूवल में 30–45 दिन लग सकते हैं। आपको कौन सा ऑप्शन लेना चाहिए, यह आपकी जरूरत, अर्जेंसी और बजट पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़े – 👉 AC और Water Pump के लिए सही है Microtek 2.5kVA Hybrid Inverter? 2026 की नई कीमत और ग्राउंड-लेवल परफॉर्मेंस

Leave a Comment

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें WhatsApp Icon